महासमुंद : आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित

महासमुंद. एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 01 में स्थित शंकर नगर आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 के लिए रिक्त सहायिका पद पर नियुक्ति की जानी है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास

Written by: Admin

Published on: May 28, 2025

महासमुंद. एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 01 में स्थित शंकर नगर आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 के लिए रिक्त सहायिका पद पर नियुक्ति की जानी है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना ने बताया कि सहायिका पद पर नियुक्ति के लिए 13 जून 2025 शाम 05.30 बजे तक कार्यालय बाल विकास परियोजना महासमुंद (शहरी) में कार्यालयीन समय पर सीधे अथवा पंजीकृत डाक द्वारा जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सहायिका पद हेतु आठवीं बोर्ड उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही आयु सीमा 18 वर्ष से 44 वर्ष की हो। वार्ड निवासी सत्यापन के लिए आवेदिकाओं को वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य है।

शहरी क्षेत्रों में आवेदिका उसी वार्ड का होना चाहिए जहां आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित है तथा गरीबी रेखा प्रमाण पत्र सर्वे सूची 2011-12 का होना चाहिए। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय महासमुंद से सम्पर्क कर सकते है।

महासमुंद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद हेतु अनंतिम सूची जारी

Previous

महासमुंद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद हेतु अनंतिम सूची जारी

Next

धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, केंद्रीय कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले