20 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जल्दी करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPSC CAPF AC 2026: Union Public Service Commission (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (Assistant Commandant) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जो अभ्यर्थी लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे, वे निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 तय की गई है।


शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।


फोर्स वाइज वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 349 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। विभिन्न बलों में पदों का वितरण इस प्रकार है—

  • Border Security Force (BSF) – 108 पद
  • Central Reserve Police Force (CRPF) – 106 पद
  • Central Industrial Security Force (india”] (CISF) – 70 पद
  • Sashastra Seema Bal (SSB) – 53 पद
  • Indo-Tibetan Border Police (ITBP) – 12 पद

आवेदन कैसे करें?

योग्य उम्मीदवार घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स अपनाएं—

  1. आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Create Account” पर क्लिक कर आवश्यक विवरण भरकर URN जनरेट करें।
  3. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  4. निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें।
  5. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

इस बार आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को LIVE फोटो अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की जगह अब URN प्रणाली लागू की गई है, जो लाइफटाइम वैध रहेगी।


आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
एससी/एसटी वर्ग तथा सभी श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में पूर्ण छूट दी गई है।


चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को PET (Physical Efficiency Test) और PST (Physical Standard Test) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद इंटरव्यू/पर्सनैलिटी टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन आयोजित होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।


क्यों खास है यह भर्ती?

CAPF Assistant Commandant पद देश की प्रतिष्ठित सरकारी नौकरियों में से एक है। चयनित उम्मीदवारों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अधिकारी स्तर की जिम्मेदारी दी जाती है, जिसमें नेतृत्व, प्रशासन और सुरक्षा संचालन शामिल होता है। यह नौकरी न केवल सम्मानजनक है बल्कि आकर्षक वेतन और करियर ग्रोथ के अवसर भी प्रदान करती है।

UPSC CAPF AC Vacancy 2026: 300+ पदों पर असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती, 12 मार्च तक करें आवेदन