Trending News

---Advertisement---

बेमचा में सूने घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी की चोरी

On: April 14, 2026
Thief
---Advertisement---

महासमुंद. बेमचा के वार्ड 18 इंदिरा कॉलोनी के एक सूने घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी के मामले में सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Thief

पुलिस ने बताया कि बेमचा निवासी श्यामसुन्दर जांगडे पिता प्रीतराम जांगडे 12 अप्रैल की शाम लगभग 6 बजे सपरिवार ग्राम पारागांव थाना आरंग जिला रायपुर शादी कार्यक्रम मे शामिल होने घर के मुख्य दरवाजा एवं सामने के गेट में ताला बंद कर गया था। दूसरे दिन 13 अप्रैल को सूचना मिली कि घर के मुख्य दरवाजा खुला हुआ है एवं मेन गेट का ताला लगा हुआ है।

इसके बाद वह तत्काल अपने घर पहुंचा, जहां देखा कि मेन गेट का ताला लगा हुआ है एवं मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। घर अंदर लोहे की आलमारी के ताला टूटा हुआ था उसमें रखे ज्वेलरी बैग से लगभग 50,000 रुपए नगदी रकम एवं एक नग चांदी का कटोरी कीमत करीब 2,000 रू, एक नग चांदी का चम्मच कीमत करीब 1000 रूपये, दो नग चांदी का चूडा कीमत करीब 1500-रू, दो नग चांदी पायल कीमत करीब 5000 रू, दो नग सोने का लॉकेट कीमत करीब 20,000 रूपये कुल कीमत 79,500 की अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 305(ए), 331 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Iran US Strait of Hormuz tension: अमेरिका-ईरान टकराव से वैश्विक संकट

Strait of Hormuz पर क्यों बढ़ा तनाव? पूरी दुनिया क्यों चिंतित

Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल से बदलेगा शनि का नक्षत्र, इन राशियों पर दिखेगा असर

आज का अंक राशिफल 14 अप्रैल 2026: जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

X(Twitter Link)

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now