Trending News

---Advertisement---

BSNL ऑफिस में जुआ खेल रहे चार लोगों पर हुई कार्रवाई

On: April 14, 2026
crime news
---Advertisement---

महासमुंद. बसना पुलिस ने BSNL ऑफिस में जुआ खेल रहे चार लोगों पर कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से नगद रकम, मोबाइल व मोटर साइकिलों को जब्त किया गया है।

crime news

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बीएनएसएल ऑफिस बसना में जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान जुआ खेल रहे चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सुशील अग्रवाल पिता नरसिंग अग्रवाल (45 साल) जगदीशपुर रोड बसना, संगीत कुमार राज पिता आदित्य कुमार राज (43 साल) नरसिंगपुर बसना, हिदायतुल्ला खान उर्फ गुल्लू खान पिता किफायतुल्ल खान (29 साल) वार्ड नं 15 बसना, मोहम्मरद मुजाबिल पिता अब्दुाल रजा (45 साल) वार्ड नं 15 बसना थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया।

पुलिस इस दौरान  सुशील अग्रवाल के पास से 500 रू. फड़ से 6000 रुपए, एक नग ओप्पो मोबाइल कीमत 10000 एक पुरानी ईस्तमाली मो.सा. सीजी 06 एचए 8164 कीमत 10,000 कुल 26500, संगीत कुमार राज के पास से 400 रू. फड़ से 6010 रुपए, एक नग विवो मो. कीमत 10000 कुल कीमत 16410 रुपए, हिदायतुल्ला खान उर्फ गुल्लू खान के पास 500 रू. फड़ से 7000 रुपए, एक नग विवो मो. कीमत 10000 कुल कीमत 17500, मोहम्मद मुजाबिल के पास 600 रू. फड़ से 5000 एक नग रियलमी मो. कीमत 10000 रुपए पुरानी ईस्तमाली मो.सा. क्रमांक सीजी 06 जीवाय 0959 कीमत 10000 कुल कीमत 25600, कुल कीमत 86010 रुपए को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022  की धारा 5 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Strait of Hormuz पर क्यों बढ़ा तनाव? पूरी दुनिया क्यों चिंतित

Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल से बदलेगा शनि का नक्षत्र, इन राशियों पर दिखेगा असर

आज का अंक राशिफल 14 अप्रैल 2026: जानिए आपका दिन कैसा रहेगा

X(Twitter Link)

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now