98वें अकादमी अवॉर्ड्स यानी Oscars 2026 का आयोजन हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में भव्य अंदाज में किया गया। इस साल भी दुनिया भर की फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस ग्लोबल अवॉर्ड समारोह पर टिकी रहीं। रेड कार्पेट पर इंटरनेशनल सितारों का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला, वहीं ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट कर भारतीय फैंस का दिल जीत लिया।
कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन ने लगातार दूसरे साल इस मेगा इवेंट को होस्ट किया। इस बार दो फिल्मों ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी – ‘One Battle After Another’ और ‘Sinners’। जहां ‘One Battle After Another’ ने 13 नॉमिनेशन में से 6 अवॉर्ड जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई, वहीं ‘Sinners’ को 16 नॉमिनेशन मिले और फिल्म ने 4 अवॉर्ड अपने नाम किए।
Oscars 2026 में ‘One Battle After Another’ का शानदार प्रदर्शन
ऑस्कर 2026 में ‘One Battle After Another’ ने कई अहम कैटेगरी में जीत हासिल कर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। फिल्म को बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एडैप्टेड स्क्रीनप्ले समेत कुल 6 अवॉर्ड मिले।
फिल्म के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन को भी बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला, जिससे यह फिल्म इस साल के ऑस्कर की सबसे बड़ी विजेता बन गई।
‘Sinners’ को मिले 4 ऑस्कर, माइकल बी जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर
‘Sinners’ को कुल 16 नॉमिनेशन मिले थे और फिल्म ने 4 अवॉर्ड अपने नाम किए। इस फिल्म के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि फिल्म ने बेस्ट सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले जैसी कैटेगरी में भी जीत दर्ज की।
Oscars 2026 Winners List: यहां देखें सभी विजेताओं की पूरी सूची
- बेस्ट एक्टर: माइकल बी जॉर्डन – Sinners
- बेस्ट एक्ट्रेस: जेसी बकले – Hamnet
- बेस्ट पिक्चर: One Battle After Another
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन – One Battle After Another
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन – Weapons
- बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: रयान कूगलर – Sinners
- बेस्ट एडैप्टेड स्क्रीनप्ले: पॉल थॉमस एंडरसन – One Battle After Another
- बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: K-Pop Demon Hunters
- बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: The Girl Who Cried Pearls
- बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: केट हॉली – Frankenstein
- बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल, क्लियोना फ्यूरी – Frankenstein
- बेस्ट कास्टिंग: कैसेंड्रा कुलुकुंडिस – One Battle After Another
- बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म (टाई): The Singers और Two People Exchanging Saliva
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: All the Empty Rooms
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: Frankenstein
- बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: Avatar: Fire and Ash
- बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर: Mr. Nobody Against Putin
- बेस्ट साउंड: F1
- बेस्ट फिल्म एडिटिंग: एंडी जर्गेन्सन – One Battle After Another
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: Autumn Durald Arkapaw – Sinners
- बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग: Golden – K-Pop Demon Hunters
- बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन – One Battle After Another
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: Sentimental Value
ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास रहा Oscars 2026
Oscars 2026 ने एक बार फिर साबित किया कि यह अवॉर्ड समारोह सिर्फ हॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे प्रतिष्ठित मंच है। इस साल ‘One Battle After Another’ और ‘Sinners’ जैसी फिल्मों ने शानदार प्रदर्शन कर यह दिखाया कि दमदार कहानी, बेहतरीन निर्देशन और शानदार अभिनय ही सफलता की असली कुंजी हैं।