Trending News

---Advertisement---

पैसा वसूलने गए टीम लीडर से 2 लोगों ने की मारपीट

On: April 25, 2026
मारपीट (Babapost Hindi News)
---Advertisement---

महासमुंद. कलेक्शन का पैसा वसूलने गए एक कंपनी के टीम लीडर के साथ दो लोगों ने मारपीट कर दी। मामला ग्राम सानटेमरी का है। घटना की रिपोर्ट पर सांकरा थाने में आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को प्रार्थी अमित कुमार चंद्राकर ने बताया कि वह मनबा कंपनी में टीम लीडर के पद पर पदस्थ है। 24 अप्रैल को मनबा कंपनी के मैनेजर विकास श्रीवास्तव के साथ सांकरा पैसा कलेक्शन के लिए गया था। सांकरा क्षेत्र में पैसा कलेक्शन का काम ग्राम सानटेमरी का टिकेशवर मलिक देखता है, जो  तीन दिन के कलेक्शन का पैसा मनबा कंपनी में जमा न कर अपने पास रखा हुआ था, जिसे फोन कर सांकरा बुलाया गया था, लेकिन सांकरा आने में टालमटोल कर रहा था।

बाद में टिकेश्वर मलिक के द्वारा दोपहर करीबन 02 बजे फोन कर ग्राम सानटेमरी अपने घर बुलाया। जिस पर प्रार्थी, विकास श्रीवास्तव एवं निरंजन सागर कार से गये। प्रार्थी ने बताया कि गली बस्ती से आगे सरीफाबाद वाले रोड में कार को देख कर उनके पास टिकेश्वर मलिक व समीर नंद आए और हमारे गांव में कैसे आये हो कहकर गाली गलौज करने लगे एवं जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी के साथ टिकेश्वर मलिक ने हाथ मुक्का एवं समीर नंद के द्वारा डंडे मारपीट किया गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। Latest update के लिए विजिट करते रहें Babapost Hindi News.

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now