Trending News

---Advertisement---

महिला ने की खुदकुशी, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, सास-ससुर के खिलाफ एफआईआर

On: May 5, 2026
crime news
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम धरमपुर की एक महिला की खुदकुशी मामले की जांच के बाद सांकरा थाने में आरोपी पति, सास-ससुर के विरूद्ध दहेज प्रताड़ना को लेकर जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

सांकरा पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को सूचना मिली थी कि ग्राम धरमपुर की रजनी प्रधान (26 साल) ने अपने घर के कमरे के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू की गई थी। मर्ग जांच हेतु नायब तहसीलदार ललित सिंह तहसील कार्यालय पिथौरा की उपस्थिति में बालकृष्ण प्रधान, सुकांति प्रधान, दुर्योधन साहू, रीनू साहू, विनोदनी साहू के समक्ष शव पंचनामा कार्रवाई किया गया। जिसमें मृतका का शव उसके कमरे में पलंग में था। गले में काला निशान बना हुआ था।

जांच दौरान मृतका के परिजनों से पूछताछ की गई। जिस पर मृतका के पिता करमलाल साहू, मृतका की छोटी बहन रीनू साहू, दुर्योधन साहू, गवाह भारत साहू का पृथक-पृथक एवं विस्तृत कथन लिया गया जिन्होंने बताया कि रंजनी प्रधान का विवाह 06.03.2025 को ग्राम धरमपुर के वीरेंद्र प्रधान के पुत्र डिगेश प्रधान के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के अनुसार मायके पक्ष के द्वारा दहेज दिया गया था। शादी के दो-तीन माह तक सब कुछ ठीक था, उसके पश्चात डिगेश प्रधान, मृतका की सास तमालवती प्रधान, मृतका के ससुर वीरेंद्र प्रधान के द्वारा दहेज कम लाये हो कहकर मृतका को प्रताड़ित किया जाने लगा। साथ ही सोना, पैसा, वाशिंग मशीन की मांग की गई।

दहेज को लेकर प्रताड़ित किए जाने की सूचना मृतका द्वारा फोन पर एवं मायके आने पर मौखिक रूप से दिया जाता था। दिसंबर 2025 की शुरूआत में पिता द्वारा उसे मायके लाया गया था, कुछ दिन पश्चात डिगेश प्रधान को घर बुलाकर रंजनी प्रधान के परिवार के सदस्यो के द्वारा समझाने का प्रयास किया गया था। लेकिन इसके बाद भी मृतका के पति एवं सास, ससुर के द्वारा दहेज की बात को लेकर अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। 27.04.2026 के रात्रि 01 बजे मृतका की बहन रीनू साहू को उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज मिला, जिसमें मृतका ने लिखा मैं किसी के ऊपर बोझ नहीं बनना चाहती मेरे सोने, चांदी को वापस ले आना, यही मेरी आखिरी इच्छा है। इसके बाद 27.04.2026 की सुबह करीबन 5:30 बजे मृतका के पिता के द्वारा मृतका के नंबर पर फोन लगाया, लेकिन पर मोबाइल बंद होने पर डिगेश साहू को फोन लगाया। जिस पर डिगेश साहू ने बताया कि रंजनी ने फांसी लगा ली है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।

महासमुंद जिला जेल से मोटर सायकल चोरी

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी