Trending News

---Advertisement---

ट्रैक्टर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी और बेटी घायल

On: May 6, 2026
Accident
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम मेमरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं घटना में मृतक की पत्नी और बेटी घायल हो गए। मामले की रिपोर्ट पर पिथौरा थाने में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार 6 मई को बोधराम डडसेना बाइक सीजी 06 जीके 4723 अपनी पत्नी पुन्नीबाई डडसेना और पुत्री इंदुमती के साथ अपने गांव गोड़बहाल से अनसुला जा रहा था। सुबह 09.25 बजे एनएच 53 मेन रोड ग्राम मेमरा के पास गलत दिशा से आ रहे लाल रंग की महिंद्र युवा 475 डीआई सोल्ड ट्रैक्टर के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर बोधराम डडसेना के मोटर सायकल को सामने से टक्कर मार दिया। एक्सीडेंट से तीनों गिर गए।

घटना में बोधराम के सिर के पीछे एवं छाती में, उसकी पत्नी के सिर एवं बांए जबड़े और उसकी पुत्री के शरीर में अंदरूनी चोटें लगी है। घायलों को इलाज हेतु सीएचसी पिथौरा लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा चेक करने पर बोधराम डडसेना की मौत हो जाना बताया गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 106(1), 125(ए) 281-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

छड़-सीमेंट का भुगतान बताकर चोर दे रहे झांसा, दो मामलों में नगदी समेत 1.83 लाख के जेवर पार

Admin

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now