Trending News

---Advertisement---

जमीन मामला, पिता-पुत्र के साथ मारपीट, बागबाहरा थाने में एफआईआर

On: May 7, 2026
मारपीट (Babapost Hindi News)
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम चारभांठा में जमीन में रास्ता मांगने को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर बागबाहरा थाने में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

ग्राम चारभांठा  के भीखम निराला पिता धरमदास निराला (62 साल) ने पुलिस को बताया कि 05 मई की रात 8 उसके रिश्तेदार (भतीजा) पुनऊ निराला, नरेंद्र निराला एवं विकास निराला उसके घर आए और मेरे हक की जमीन में आने-जाने का रास्ता मांगते हुए तीनों ने पहले उसके पुत्र हेमंत निराला के साथ गाली गलौज कर डंडे से मारपीट की, प्रार्थी ने बताया कि जब वह छुड़ाने गया तब उसके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सड़क किनारे खड़े वाहन से बोलेरो की टक्कर, एक की मौत

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now