Trending News

---Advertisement---

शादी में गए व्याख्याता के घर से चोरी

On: May 19, 2026
Thief
---Advertisement---

महासमुंद. दीनदयाल कॉलोनी परसकोल रोड में रहने वाले एक व्याख्याता के घर से सोने-चांदी के सामान सहित नगदी रकम चोरी होने की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दीनदयाल कालोनी परसकोल रोड निवासी व व्याख्याता सुखेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने रिपोर्ट में बताया कि 01.05.2026 को वह अपने परिवार के साथ अपने जान पहचान की रोशनी त्रिपाठी के घर शादी में ग्राम ब्यवहारी जिला शहडोल मध्यप्रदेश गया था। 18 मई की रात्रि करीबन 02.25 बजे उसके पड़ोसी रमेश सिन्हा ने फोन कर और वीडियो भेजकर बताया कि तुम्हारे घर में चोर घुसे हैं। इसके बाद जब वह वापस घर आया तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला नहीं लगा था। अंदर जाकर देखा तो द्वार एवं तीनों कमरे में लगाया हुआ ताला नहीं था।

बेडरूम में रखे दो आलमारी एवं बाक्स में लगा ताला एवं लॉक टूटा एवं सामान बिखरा हुआ था। दोनों आलमारी एवं बॉक्स में रखे चांदी की लक्ष्मी की मूर्ति, चांदी की गणेश की मूर्ति, चांदी वजन 400 ग्राम, एक नग चांदी का लोटा वजन 250 ग्राम, 03 नग चांदी की कटोरी वजन 100, 12 नग चांदी के छोटे व बड़े सिक्के, 05 जोड़ी चांदी के पायल, चांदी का शिवलिंग व बेलपत्र वजन 10 ग्राम, 02 नग सोने की अंगूठी वजन 03 ग्राम, नगदी रकम 13,000 रुपए, जियो का फाइबर सेट, सीसीटीवी का डीवीआर, पावर किट, जियो का सेटअप बाक्स अनुमानित राशि 98,000 रुपए को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट धार 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

रिसेकेला में मर्डर, आरोपी बेटे के खिलाफ जुर्म दर्ज

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी