Trending News

---Advertisement---

हत्या और जानलेवा हमले के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और मामूली विवाद बने खूनी वारदात की वजह

On: May 24, 2026
Mahasamund Crime Today-01
---Advertisement---

महासमुंद जिले में पुलिस ने हत्या और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में पुरानी रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दूसरे मामले में मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों घटनाओं में पुलिस की सक्रियता से आरोपियों को जल्द पकड़ लिया गया।

पुरानी दुश्मनी में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम बकमा (बागबाहरा) में पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। मृतक की पहचान 22 वर्षीय चितरंजन पटेल के रूप में हुई है। पुलिस जांच के अनुसार, 15 अप्रैल को आरोपी कुंजन साहू (25 वर्ष), दीपेश साहू (24 वर्ष) और उनके एक साथी ने मिलकर चितरंजन को लामीसरार स्थित मुर्गी फार्म के पास रोका था।

इसके बाद आरोपियों ने उसे कब्रिस्तान के पास ले जाकर डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोटों के कारण चितरंजन मौके पर ही बेहोश हो गया। वारदात को सड़क हादसा साबित करने के इरादे से आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल को पत्थर से क्षतिग्रस्त कर बिजली के खंभे के पास छोड़ दिया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा दिखाई दे।

शुरुआती जांच में चोटों की स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण पुलिस ने मारपीट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज किया था। लेकिन इलाज के दौरान 22 मई को चितरंजन की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई

पूछताछ में मुख्य आरोपी कुंजन साहू ने खुलासा किया कि मृतक ने उसकी बहन को भगाकर ले गया था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले का एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

मामूली विवाद में चापड़ से हमला, आरोपी गिरफ्तार

दूसरी घटना महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 28 मौहारीभांठा की है। यहां बच्चे को डांटने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, 22 मई की रात करीब 8 बजे शुभम निषाद (23 वर्ष) ने टकेश्वर साहू (22 वर्ष) पर मुर्गा काटने वाले धारदार चापड़ से हमला कर दिया। हमले में टकेश्वर के सिर, हाथ और उंगलियों में गंभीर चोटें आईं।

Mahasamund Crime Today 02

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 109(1) बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुखबिरों को सक्रिय किया और कुछ ही घंटों में आरोपी शुभम निषाद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चापड़ भी बरामद कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

स्कूटी की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट से छेड़छाड़, दो लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी