Trending News

---Advertisement---

स्कूटी की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट से छेड़छाड़, दो लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई

On: May 21, 2026
crime news
---Advertisement---

महासमुंद. स्कूटी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले दो लोगों के विरूद्ध महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस ने बताया कि 19 मई 2026 को ऑनलाइन वाहन चेकिंग में पाया गया कि स्कूटी क्र. सीजी 06 जीएस 6297 के चालक मनोज ईदवानी पिता माधव दास ईदवानी (44 साल) वार्ड नं. 24 पिटियाझर महासमुंद एवं सीजी 06 जीएफ 8399 के चालक युवराज साहू पिता डालाराम साहू (20 साल), निवासी बरोंडाबाजार अपनी-अपनी स्कूटी में लगे वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर में छेड़छाड़ कर भ्रमित वाहन नंबर लगाकर शहर में घूम रहे थे।

कांग्रेस चौक के पास जब पुलिस ने इन्हें रोका तो ये लोग ड्यूटीरत पुलिस से हुज्जतबाजी और हंगामा करने लगे। पुलिस ने दोनों स्कूटी चालकों के विरूद्ध एम.वी.एक्ट की धारा 39/192(1)(ए) एवं धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय महासमुन्द के समक्ष पेश किया गया है।

महासमुंद पुलिस की जनता से अपील

कृपया यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन की रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को हमेशा साफ और स्पष्ट रखें। उस पर कोई टेप, स्टीकर या स्क्रैच न लगाएं। नंबर प्लेट को छिपाना या बदलना एक गंभीर कानूनन अपराध है। ऐसे वाहनों का इस्तेमाल अक्सर आपराधिक गतिविधियों में होता है, इसलिए पुलिस इस पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और अब ऐसा पाए जाने पर सीधे धोखाधड़ी की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। महासमुंद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे तैनात है। जिम्मेदार नागरिक बनें, सुरक्षित सफर करें!

साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के लिए लोगों को किया जा रहा जागरूक

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच

IND vs SL

IND vs SL: शुभमन गिल की चोट के बाद केएल राहुल ने संभाली कप्तानी, वॉर्मअप टेस्ट में टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी