जिले में राईस मिलों के भौतिक सत्यापन के लिए जांच दल गठित

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अंतर्गत जिले की राईस मिलों द्वारा कस्टम मिलिंग हेतु उठाए गए धान की मात्रा, शेष धान, निर्मित चावल तथा भारतीय खाद्य निगम में जमा किए गए चावल के संयुक्त भौतिक सत्यापन के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा जांच दल गठित किए गए हैं।

कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देशानुसार महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली विकासखंडों में संयुक्त जांच दल द्वारा राईस मिलों का निरीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक दल में संबंधित मुख्यालय के तहसीलदार, प्रभार क्षेत्र के सहायक खाद्य अधिकारी/खाद्य निरीक्षक तथा जिला विपणन अधिकारी अथवा उनके प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। संयुक्त जांच दल द्वारा राईस मिलों में उपलब्ध शासकीय शेष धान एवं चावल के साथ-साथ निजी धान एवं चावल का भी भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत संयुक्त हस्ताक्षरित प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रस्तुत किया जाएगा।

Join WhatsApp Group

कलेक्टर ने भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मिलरों को शासन के निर्देशानुसार तत्काल 10 प्रतिशत ब्रोकन चावल जमा कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन मिलरों द्वारा चावल जमा करने में रुचि नहीं ली जा रही है, उनके यहां भौतिक सत्यापन का आदेश भी जारी कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित राईस मिल संचालकों को शासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समयावधि में चावल जमा करने के निर्देश दिए हैं।

चलती कार में दोस्त से मारपीट, मौत होने पर महानदी किनारे दफनाया, पार्षद सहित चार लोग गिरफ्तार

More articles

Read Now