Trending News

---Advertisement---

जुआ खेल रहे आठ लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई

On: July 13, 2026
Crime
---Advertisement---

महासमुंद. ग्राम पठियापाली तालाब के मेड़ में जुआ खेल रहे आठ लोगों के खिलाफ बसना पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से नगदी व बाइक बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम पठियापाली तालाब का मेड़ महुआ पेड़ के नीचे कुछ लोगों द्वारा ताश खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुरूषोत्तम जगत पिता रामचरण (36 साल) पठियापाली थाना बसना, अंतर्यामी भोई पिता हेमसागर भोई (40 साल) हबेकांटा थाना बसना, ललित दास पिता नंदु दास (34 साल) पीपलखुंटा थाना बसना, हीरादास मानिकपुरी पिता जगदीश (28 साल) पीपलखुंटा थाना बसना, संतोष दास पिता प्रेमदास (40 साल) पीपलखुंटा थाना बसना, राजकुमार सुरलिया पिता विजय सुरलिया (34 साल) बिटांगीपाली थाना बसना, धनेश नाग पिता जलसिंग नाग (37 साल) पठियापाली थाना बसना, अजय साव पिता हेमलाल साव (38 साल) चिर्राचुआं थाना बसना को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 8050 रुपए, 04 नग मोटर सायकल कीमती 60,000 रुपए कुल 68,050 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3 (2) छग जुआ प्रतिषेध अधि. 2022, 112(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now