Trending News

---Advertisement---

महासमुंद वन मंडल में दंतैल हाथी की उपस्थिति, इन गांवों के लोग सतर्क रहें

On: October 3, 2026
Elephant

महासमुंद. दंतैल हाथी की उपस्थिति को लेकर सूचना जारी की गई है। जिसके अनुसार हाथी ने एनएच 53 को पारकर महासमुंद वनमंडल अंतर्गत ग्राम बांसकुडा खेत से होते हुए सिरपुर से कुहरी रोड़ को पार कर कक्ष क्रमांक 28, 810 से होते हुए खिरसाली से केशलडीह रोड को पार करने के बाद वन विकास निगम के कक्ष क्रमांक 53, 46 से होते हुए कक्ष क्रमांक 54 के जंगल में प्रवेश किया है।  

हाथी के कक्ष क्रमांक 131,  132, 133, 134, 176, 175, 181, 173, 174, 182 में प्रवेश करने की संभावना है। इसके चलते ग्राम केशलडीह, खिरसाली, तालाझर, सुकुलबाय, नांदबारू, रायकेरा, मरौद, अमलोर, चुहरी, बोरिद, छातल के लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है। ऐसी संभावना व्यक्त की गई है कि दंतैल हाथी आज रात्रि में वन मंडल महासमुंद जिला से निकलकर कर मंडल बलौदा बाजार में प्रवेश कर सकता है।

गांधी जयंती के दिन शराब बेचने का प्लान फेल, तेंदूकोना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, शराब दुकान सेल्समैन की तलाश जारी

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now