Trending News

---Advertisement---

गांजा मामले का फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

On: October 3, 2026
फरार आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद. गांजा जब्ती मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पूर्व में दो लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं और उनके कब्जे से हुंडई वर्ना कार से कुल 40.200 किलो गांजा (कीमत 20 लाख रुपए) को जब्त किया गया था। इस मामले को लेकर थाना बागबाहरा अप.क्र. 24 /2026, धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु प्राप्त निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बागबाहरा पुलिस ने थाने में दर्ज अप.क्र. 24/26 धारा 20(बी ) एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवं जब्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर गांजा परिवहनकर्ता को गांजा उपलब्ध कराने वाला व लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य सोर्स, आरोपी को शीरी दास पिता सुबरू दास (47 साल) को ओडिशा राज्य जिला नुवापड़ा थाना कोमना के सुकलूमुड़ी से गिरफ्तार कर महासमुंद लाया गया।

पुलिस ने बताया कि दिनांक 09.02.2026 को आरोपी सुमीत श्रीवास्तव पिता लक्ष्मण (33 साल) निवासी शिव मंदिर के पास दतिया थाना दतिया जिला दतिया मध्यप्रदेश एवं रीना भदौरिया पति देवेंद्र भदौरिया (40 साल) निवासी कृष्णा विहार कॉलोनी मुरैना जिला मुरैना मध्यप्रदेश को हुंडई वर्ना कार क्रमांक MP 07 AG 8311 में अवैध रूप से कुल 40.200 किलोग्राम (कीमत 20,00,000 रुपए) अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा गया था।

मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवं जब्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गांजा उपलब्ध कराने वाले (मुख्य सोर्स पॉइंट) फरार सप्लायर का लोकेशन मिलने पर महासमुंद पुलिस की टीम को ओडिशा भेजा गया, जहां पर आरोपी मुख्य गांजा सप्लायर आरोपी शीरी दास पिता सुबरू दास (47 साल) निवासी सुकलूमुड़ी थाना कोमना नुवापड़ा (ओडिशा) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वैधानिक कार्रवाई करते हुए 03.10.2026 को गिरफ्तार कर ज्यूडियल रिमांड पर जेल भेजा गया।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now