महासमुंद. अज्ञात कार की टक्कर से युवती की मौत के मामले में कोमाखान थाने में जुर्म दर्ज किया गया है। कोमाखान पुलिस को बाम्हनडीह के गौरव साहू ने बताया कि 4 अक्टूबर को उसके गांव के चाचा सुखदेव साहू ने बताया कि तुम्हारी दीदी हीराबाई साहू का सुअरमाल के पास एनएच353 रोड में एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वे दोनों बागबाहरा अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी दीदी का शव रखा हुआ था।
प्रार्थी ने बताया कि उसकी दीदी हीराबाई साहू पिता स्व गोविंद साहू (27 साल) ग्राम बाम्हनडीह विगत 04 माह पूर्व बड़ी दीदी-जीजा के घर ग्राम सिर्री गई थी और 04 सितंबर को ग्राम सिर्री से पैदल बाम्हनडीह के लिए निकली थी, एनएच 353 रोड ग्राम सुअरमार इमली पेड़ के पास शाम करीबन 4 बजे खरियार रोड की ओर से आ रहे अज्ञात कार चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीर्पूक चलाकर हीराबाई साहू को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।





