महासमुंद. सरायपाली के भारती हॉस्पिटल के पास बाइक के एक कार से टकराने से पति-पत्नी घायल हो गए। मामले की रिपोर्ट पर सरायपाली थाने में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस को ग्राम जलगढ़ निवासी एलीसीवा तांडी ने बताया कि 03 अक्टूबर को वह अपने पति टीकाराम तांडी एवं पुत्र लव तांडी के साथ मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीपी 1130 से अपने गांव जलगढ़ से सरायपाली काम से आये थे। मोटर सायकल को उसके पति टीकाराम तांडी चला रहे थे। सरायपाली के भारती हॉस्पिटल के पास आगे चल रही कार क्रमांक सीजी 06 जीआर 5705 के चालक वाहन को अचानक बिना सिग्नल दिये लापरवाही पूर्व मोड़ दिया, जिससे मोटर सायकल कार से जाकर टकरा गई। घटना में उसके कमर में एवं पति टीकाराम तांडी के दाहिना पैर में चोट आई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध धारा 125(ए), 281 बीएनएस के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है।





