महासमुंद. रात में टहलने निकला एक व्यक्ति बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोरी वाहन चालक के विरूद्ध सरायपाली थाने में जुर्म दर्ज किया गया है।
पुलिस को वार्ड नं 3 सरायपाली निवासी प्रकाश जोगी ने बताया 03 सितंबर की रात करीबन 09-10 बजे उसके पिताजी नरेश जोगी घर से टहलने के लिये निकले थे, वापस घर की ओर आ रहे थे, तभी बस्ती सरायपाली पोस्ट ऑफिस रोड के पास सरायपाली के पास बोलेरो 102 वाहन क्रमांक सीजी 07 सीपी 0577 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके पिताजी को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। एक्सीडेंट करने से उनका बायां पैर फ्रैक्चर हो गया, साथ ही सिर, सीना एवं दोनों हाथ, कमर में चोट आई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध 125 (ए), 281 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।





