Trending News

---Advertisement---

बस का इंतजार कर रहे युवक की बैग में मिला गांजा, आरोपी गिरफ्तार

On: October 6, 2026
गांजा बरामद

महासमुंद. बैग में गांजा रखकर बस का इंतजार कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2,62,900 रुपए का गांजा बरामद किया गया। मामले में आरोपी के विरूद्ध कोमाखान थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है।

इसी के तहत कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर कोमाखान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बस का इंतजार करते खड़े व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा और पूछताछ की। संदेही ने अपना नाम सोम कालखोर पिता महेश कालखोर (29 साल) निवासी भरतवाड़ा रोड मंगलमूर्ति सोसायटी न्यू ओमनगर पारडी थाना भांडेवाड़ी जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। उक्त व्यक्ति के बैग की तलाशी लेने पर बैग में कुल 5.258 किग्रा गांजा (कीमत 2,62,900 रुपए) को बरामद किया गया। आरोपी ने गांजा को मुनीगुड़ा (ओडिशा) से नागपुर (महाराष्ट्र) लेकर जाना बताया। आरोपी के विरूद्ध धारा 20(बी)(II)(बी) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now