Trending News

---Advertisement---

महासमुंद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वारंटियों को गिरफ्तार किया

On: July 9, 2026
Crime News Mahasamund
---Advertisement---

महासमुंद. अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु, लंबे समय से फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस महासमुंद द्वारा दिनांक 03 जून से 08 जून तक 06 दिवस विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत संपूर्ण जिले में 29 स्थायी वारंटी और 121 गिरफ्तारी वारंट सहित कुल 150 वारंटों को निष्पादन किया गया है। उक्त वारंटो में स्थानीय न्यायालयों एवं दीगर जिलों के न्यायालय से प्राप्त वारंट शामिल हैं। तामीलशुदा स्थायी वारंटियों में आबकारी एक्ट- 12 तथा अन्य (गाली-गलौच मारपीट)-05, एनआईए-07, दुर्घटना-03, चोरी-01, महिला संबंधी अपराध 01 के मामलों में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कुल 29 स्थायी वारंट, 121 गिरफ्तारी वारंटियों को विधिवत संबंधित न्यायालयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

जिसके तहत महासमुंद अनुविभाग- थाना कोतवाली से गिरफ्तारी वारंट-05, थाना तुमगांव से गिरफ्तारी वारंट-11 तथा थाना खल्लारी से स्थाई वारंट-02 एवं गिरफ्तारी वारंट-05 की तामीली की गई है।

बागबाहरा अनुविभाग- थाना बागबाहरा से स्थाई वारंट-12 तथा गिरफ्तारी वारंट-09, थाना कोमाखान स्गिरफ्तारी वारंट-09,थाना तेंदुकोना- 01स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी 07 वारंट की तामीली की गई है।

पिथौरा अनुविभाग- थाना पिथौरा स्थाई वारंट-05 तथा गिरफ्तारी वारंट-16, थाना सांकरा से स्थाई वारंट-02 तथा गिरफ्तारी वारंट-10, पटेवा से स्थाई वारंट-01 की तामीली की गई है।

सरायपाली अनुविभाग- थाना बसना से स्थाई वारंट-03 तथा गिरफ्तारी वारंट-16, थाना सरायपाली से स्थाई वारंट-02तथा गिरफ्तारी वारंट-05 तथा थाना सिंघोड़ा-स्थाई वारंट-01 तथा गिरफ्तारी वारंट-26, बलौदा से 02 गिरफ्तारी वारंट तामिल, इस प्रकार से अभियान अवधि में कुल स्थाई वारंट-29 तथा गिरफ्तारी वारंट-121 की तामीली की गई है। न्यायालयों द्वारा जारी स्थायी/ गिरफ्तारी/ जमानती वारंटों और समनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फरार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है।

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Non-GMO Popcorn Maize Hybrid Seed

भारत ने रचा कृषि क्षेत्र में नया इतिहास, देश का पहला Non-GMO Popcorn Maize Hybrid Seed जारी; 17,500 किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

Chhattisgarh

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया फैसला

Collector Mahasamund

बारिश की स्थिति को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश, कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

Chhattisgarh

तेंदुए की खाल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त; नारायणपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ बाढ़ मॉक ड्रिल 2026

छत्तीसगढ़ में बाढ़ से निपटने की बड़ी तैयारी, 18 अगस्त को टेबल-टॉप एक्सरसाइज और 20 अगस्त को होगी मॉक ड्रिल

UPI Transaction Charge

UPI Transaction Charge: क्या अब मुफ्त UPI पेमेंट का दौर खत्म होने वाला है? जानिए नए कानून का पूरा सच