---Advertisement---

सहायक मत्स्य अधिकारी के साथ गाली गलौज, मारपीट

On: October 9, 2026
मारपीट (Babapost Hindi News)

महासमुंद. सहायक मत्स्य अधिकारी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में तुमगांव थाने में आरोपियों के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि कार्यालय सहायक संचालक मछलीपालन महासमुंद में पदस्थ तिलोचन कुमार मिरचे पिता गीताराम मिरचे (37 साल) 07 अक्टूबर को गोपाल कुमार ध्रुव और मजदूरों के साथ वाहन क्रमांक सीजी 06 जीएन 5242 से वाहन चालक तेज प्रताप यादव पिता तोषण के साथ मछली बीज लाने धरमपुर गए और वहां से मछली बीज छोड़े।

इसके बाद शाम को करीब 07.30 बजे मजदूरों को एवं जाल छोड़ने के लिए अमावस के लिए निकले। इसी दौरान भगवानदास के दुकान के पास अमावस के मजदूरों को पिकअप से छोड़ रहे थे, इतने में अमावस के रवि जांगड़े, योगेंद्र गेंड्रे उर्फ यमराज दोनों उनकी गाड़ी के पास आए और गाड़ी यहां क्यों खड़े किए हो कहकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 351(3), 121, 132, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now