महासमुंद. जिले की पुलिस ने ग्राम पुजारीपाली के सतीदरहा नाला के पास छापा मारकर एक आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में महुआ शराब बरामद किया है। मामले में बलौदा थाने में आरोपी के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि 08 अक्टूबर की मध्य रात्रि बलौदा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति ग्राम पुजारीपाली में सतीदरहा नाला के पास भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पहुंची। जहां एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम लक्ष्मण बरिहा पिता शंकरलाल बरिहा (32 वर्ष) पुजारीपाली थाना बलौदा होना बताया। वहीं फरार व्यक्ति के बारे में पूछने पर उसका नाम माधव बरिहा पिता गोकुल बरिहा पुजारीपाली होना बताया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कुल 270 लीटर अवैध महुआ शराब कीमत 54,000 रुपए को बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34/2 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादले, 18 IPS अधिकारियों को मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट








