महासमुंद. ग्राम अंसुला में नदी किनारे खुड़खुड़िया जुआ संचालित कर रहे तीन लोगों को सांकरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम अंसुला नदी के किनारे खुडखुडिया नाम का जुआ संचालित कर रहे हैं। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो जुआ खेल रहे लोग भाग निकले। वहीं खुड़खुड़िया संचालित करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम चिंतामणी साहू पिता धुबई साहू (35 साल) गबौद थाना सांकरा, खेमराज डडसेना पिता स्व रूपधर डडसेना (26 साल) बल्दीडीह थाना सांकरा, और मयंक साहू पिता स्व मेधो साहू (38 साल) अंसुला थाना सांकरा जिला महासमुंद होना बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नग परदा, 06 नग गोटा, एक नग बांस की बनी टोकरी, एक नग चटाई, नगदी रकम 5100 रुपए, दो नग एंड्रायड मोबाइल व घटनास्थल से 06 नग मोटर सायकलों को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 6(क) छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत जुर्म दर्ज किया गया।








