---Advertisement---

बोकरामुडा खुर्द में हनुमान मंदिर के पास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

On: October 10, 2026
तेंदुआ से दहशत

महासमुंद. जिले के बागबाहरा विकासखंड के बोकरामुडा खुर्द गांव में पिछले 4 से 5 दिनों से लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। गांव के हनुमान मंदिर के सामने रोज तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और आने-जाने वाले लोग भयभीत है।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। सूचना के बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी बागबाहरा ने टीम के साथ क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और आसपास के सभी गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया है। वन विभाग ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं, अपने बच्चों और मवेशियों को सुरक्षित रखें और शाम के समय अकेले बाहर न निकलें साथ ही कहा गया है कि यदि कहीं भी वन्य जीव दिखाई देता है तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें। फिलहाल, वन विभाग की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है और तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now