---Advertisement---

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में महासमुंद ने जीते 15 पदक

On: October 11, 2026
राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता वर्ष 2026-27

महासमुंद. राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन बिलासपुर में 7 से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। जिसमें रायपुर संभाग से महासमुंद जिले के 31 खिलाड़ियों की भागीदारी रही। जिले से तीरंदाजी प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, पीएमश्री सेजेस तुमगांव, नव जीवन मिशन स्कूल तुमगांव, पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शाउमावि भाटापारा तुमगांव, देवासीस अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल बागबाहरा, शासकीय मिडिल स्कूल खोपली, शासकीय हाईस्कूल खोपली, स्वामी आत्मानंद शाउमावि कोमाखान, शाउमावि बकमा, सेजेश बागबाहरा ए एल जी गर्ल्स उमावि बागबाहरा के विद्यार्थी शामिल हुए।

महासमुंद जिले में खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद एकलव्य भोरिंग में संचालित किया जा रहा हैं, जिसमें आसपास क्षेत्र के खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर रहे हैं। जिसमें 11 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। चयनित खिलाड़ियों में खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर से डोमेश्वरी साहू, दुर्गेश्वरी साहू, अदिति पाठक, सुप्रिया साहू, तेज कुमार साहू, भावेश कुमार साहू, दीपांशु जांगड़े, शुभम् पाठक, लिलेश जलछत्री, मनीष साहू, वासुकांत साहू शामिल हुए। जिन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीतने में सफलता हासिल किया एवं 02 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

बालिका 19 वर्ष में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के डोमेश्वरी साहू ने रिकर्व राउंड में इंडिविजुअल इवेंट में 70 मीटर डिस्टेंस में स्कोरिंग 01 में स्वर्ण पदक, स्कोरिंग 02 में स्वर्ण पदक तथा ओवर ऑल स्कोरिंग में स्वर्ण पदक जीता एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। बालिका 17 वर्ष में शाउमावि भोरिंग के कम्पाउंड राउंड में व्यक्तिगत इवेंट में दुर्गेश्वरी साहू ने 50 मीटर डिस्टेंस में ओवर ऑल स्कोरिंग में चौथा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं।

बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में तीरंदाजी खेल का प्रशिक्षण नियमित रूप से दिया जाता हैं। जिसमें आसपास क्षेत्र के खिलाड़ी नियमित अभ्यास करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन हुआ तथा बागबाहरा के 02 खिलाड़ियों का चयन ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत अभ्यास केंद्र शाउमावि बकमा एवं कोमाखान के खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा से चांदनी साहू पिता बलदेव साहू ने 03 स्वर्ण पदक, वैशाली साहू ने 03 रजत पदक, कमलेश साहू ने 03 कांस्य पदक एवं चांदनी साहू पिता टेकचंद साहू ने 03 स्वर्ण पदक सहित 12 पदक जीता। इसके साथ ही जया पहाटिया ने ओवर ऑल स्कोरिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया एवं गजेंद्र निषाद ने ओवर ऑल स्कोरिंग में चौथा स्थान प्राप्त किया। सभी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं।

महासमुंद जिले से तीरंदाजी 14 वर्ष बालक टीम में तेज कुमार साहू, भावेश कुमार साहू, दीपांशु जांगड़े, दूदीत्य नारायण पहाटिया, प्रियांशु ठाकुर, शुभम् पाठक एवं बालिका टीम में आराध्या सोनी, हर्षा प्रजापति, अदिति पाठक शामिल हुए। तीरंदाजी बालक 17 वर्ष में लक्ष्मण चंद्राकर, कमलेश साहू, तोरण यादव, गजेंद्र निषाद, टूकेश साहू, लिलेश जलछत्री, मनीष साहू, वासुकांत साहू एवं तीरंदाजी बालिका 17 वर्ष में चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, जया कुमारी पहाटिया, वैशाली साहू, तृषा प्रजापति, चांदनी साहू पिता टेकचंद साहू, दुर्गेश्वरी साहू शामिल हुए। तीरंदाजी बालक 19 वर्ष में भूपेंद्र निषाद, ओम प्रकाश ध्रुव, प्रियांशु साहू, लोकेश निषाद, कुशोराम साहू, रितेश साहू एवं बालिका 19 वर्ष में डोमेश्वरी साहू भोरिंग, सुप्रिया साहू महासमुंद से शामिल हुए। राज्य दल में महासमुंद जिले से तीरंदाजी में प्रशिक्षक हिरेंद्र देवांगन, एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई एवं मैनेजर तीरंदाजी में कमला मांझी शामिल रहीं।

बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के खिलाड़ियों एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों के पदक जीतने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, डॉ. विकास अग्रवाल, शाला विकास समिति अध्यक्ष पोखन ढीढी, ओसराम ढीढी, झाड़ू राम साहू, डॉ. तुलसी राम साहू, जनकु राम साहू, लीला लोकेश्वर, भेख राम साहू, वेद प्रकाश साहू, प्रीतम साहू, प्रियंका लवेश ढीढी, जीवन लाल साहू प्राचार्य भोरिंग, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, नीलम साहू, डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर पीरित राम, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, फूल दास पहाटिया, भोपाल सिंह बंजारा, हिना ढालेन, प्राचार्य सेजेश बागबाहरा सुषमा बड़ा, शैलेश शुक्ला, ऋषि कपूर साहू, खेल विभाग से मोना सेन, रूप लाल साहू, उर्वशी साहू एवं समस्त व्यायाम शिक्षक जिला महासमुंद एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

Read Latest News in Hindi only on Babapost

We're now on WhatsApp. Join Now.

Babapost

हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now