घर की बाड़ी से पंप चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम भिथीडीह में एक घर की बाड़ी से पंप चोरी के मामले में पिथौरा थाने में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भिथीडीह निवासी परशुराम कन्नौजे 12 अक्टूबर की शाम 5 बजे पिथौरा बाजार घरेलू समान खरीदने के लिये आया था, समान खरीद कर अपने घर करीबन 7:30 बजे आया तो देखा कि घर की बाड़ी में टुल्लू मोटर पंप का पाइप कटा मिला।

कुछ देर बाद सामने से आ रहा था, तब देखा कि एक मोटर साइकिल में दो व्यक्ति यशवंत यादव, डायमंड बरिहा निवासी अर्जुनी (मुडीपार पिथौरा) टुल्लू पंप कीमत लगभग 7000 हजार रुपए को चोरी करके ले जा रहे थे। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 3(5), 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेही यशवंत यादव पिता संतराम यादव (35 साल) अर्जुनी और डायमंड बरिहा पिता बुधराम बरिहा (27 साल) अर्जुनी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ किया, जिस पर पकड़े गए आरोपियों ने जीवन यादव के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से चोरी को अंजाम देना बताए। आरोपियों के कब्जे से पंप को बरामद किया वहीं फरार आरोपी जीवन यादव की तलाश की जा रही है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

महासमुंद : 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त बस पास, जानें आवेदन की प्रक्रिया

More articles

Latest article