महासमुंद. सरायपाली पुलिस ने नशीली दवा की तस्करी कर रहे चार युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 55 हजार से ज्यादा की नशीली दवा बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि 14 अगस्त को मुखबीर से सूचना मिली कि बैदपाली झिलमिला में कुछ लोग अवैध रूप से भारी मात्रा में नशीला टेबलेट ला रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचकर मुखबीर के बताए हुलिये के व्यक्ति का इंतजार किया, कुछ देर बाद मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्र. सीजी 06 जीजे 5116 में चार व्यक्ति संदिग्ध हालत में आते दिखे।
जिन्हें रोककर पूछताछ की गई। जिन्होंने अपने नाम दिनेश सिंह राजपूत पिता आनंद सिंग राजपूत (20 साल) वार्ड नं 07 बैदपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद, शेखर बाग पिता विमल बाग (19 साल) डोंगरीपारा झिलमिला थाना सरायपाली जिला महासमुंद, विवेकानंद बंछोर पिता रेवाशंकर बंछोर (20 वर्ष) बाजार पारा वार्ड क्र. 11 सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद, अनुराग दास पिता रामाधार दास (19 साल) टावर पारा झिलमिला थाना सरायपाली जिला महासमुंद होना बताया। तलाशी लेने पर संदेहियों के संयुक्त कब्जे में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाइट्रोसुन की 69 स्ट्रिप कीमत 55200 रुपए को बरामद किया गया। आरोपियों ने उक्त नशीली दवा को प्रवीण बोबा निवासी बलौदा से खरीदकर लाना बताया। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से बाइक, मोबाइल को भी जब्त किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 21 नारकोटिक्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

