अस्पताल से भागने के मामले में तस्करी के आरोपी के खिलाफ एफआईआर

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए तस्करी के आरोपी के भागने के मामले में सिटी कोतवाली में आरोपी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।

सरायपाली थाने में पदस्थ आरक्षक रामचरण यादव द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अऩुसार 14 सितंबर को थाना सरायपाली के धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार आरोपी दिनेश राजपूत पिता आनंद (20 साल) स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सीएचसी सरायपाली ले जाया गया था, जहां डाक्टर द्वारा आरोपी को इलाज के लिए रेफर करने के बाद जिला अस्पताल महासमुंद में लाकर भर्ती किया गया।

दूसरे दिन 15 अक्टूबर की सुबह 07.30 बजे से 8 बजे आरोपी को सुरक्षापूर्वक बाथरूम ले जाया गया था, लेकिन वार्ड में भीड़ होने का फायदा उठाते हुए आरोपी कहीं भाग गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 262 बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। खबरें पढ़ने के लिए babapost.in पर विजिट करें।

महासमुंद जिला अस्पताल से नशा तस्करी का आरोपी फरार सुरक्षा में चूक से मचा हड़कंप

More articles

Read Now