महासमुंद. बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला जुलाई माह का है। रिपोर्ट पर सांकरा थाने में आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच के बाद बताया कि 19.07.2026 को लगभग 9 बजे मृतका उर्मिला चौहान का पति अधीन कुमार अपने मोटर सायकल सीटी 100 क्रमांक सीजी 04 सी 0443 में अपनी पत्नी को बिठाकर अपने गांव कउहाकुड़ा सराईपाली से भगतदेवरी डॉक्टर के पास ईलाज हेतु जा रहा था।
लगभग 11 बजे ग्राम सांकरा के पास जोंक नदी पुल एनएच 53 रोड को क्रॉस कर आगे पहंचने पर एक अज्ञात मोटर सायकल के चालक ने पीछे से अधीन कुमार के मोटर सायकल को ठोकर मार दिया, जिससे मृतका को चोंट लग गई और चोट आने पर इलाज हेतु शासकीय अस्पताल सांकरा ले जाया गया और रेफर किए जाने पर पिथौरा, झलप और फिर 20.07.2026 को उचित ईलाज हेतु महासमुंद ले जाया गया। जहां 23.07.2026 के लगभग रात्रि 11.48 बजे उर्मिला चौहान की मृत्यु हो गई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी वाहन चालक का नाम कलीम खान है। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर ज्योतिष पर लेख पढ़ें।

