महासमुंद. ग्राम पुरूषोत्तमपुर में आयोजित आर्केस्ट्रा देखने गए एक युवक के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
ग्राम चनाट का यश पटेल पिता कुंजन पटेल (17 वर्ष) 19 अक्टूबर की रात करीबन 2 बजे के आसपास में ग्राम पुरूषोत्तमपुर में आर्केस्ट्रा देखने गया था। पुरूषोत्तमपुर में वह यथार्थ पटेल ग्राम ढालम वाले के साथ प्रोग्राम देख रहा था, तभी प्रोग्राम में हो हल्ला शुरू हो गया, इस बीच यथार्थ पटेल के ग्राम पुरूषोत्तमपुर के लोग मारपीट कर रहे थे, जब उसने बीच बचाव किया, तो प्रेमप्रकाश साहू निवासी पुरूषोत्तमपुर, राज चंद्राकर निवासी जमदरहा, पवन साहू, टिकेश्वर साहू, डिगेश्वर साहू निवासी पुरूषोत्तमपुर एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए यश के साथ मारपीट करने लगे।
इसे भी पढ़ें – ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बसना पुलिस की कार्रवाई
इसी बीच राज चंद्राकर अपने जेब से चाकू निकालकर मारने लगा तो बाएं हाथ में चोट आई। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296,115 (2) 351(2), 118 (1)191(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। babapost.in पर छत्तीसगढ़ से संबंधित की खबरें पढ़ें।

