महासमुंद. बैंक के सामने खड़ी स्कूटी से नगदी रकम चोरी के मामले में सिटी कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस को किराना व्यवसायी धरमचंद जैन ने बताया कि 19 अक्टूबर को वह कलेक्शन के नगदी रकम 58130 रुपए को बैग में भरकर अपनी स्कूटी की डिक्की में रखा था, और अपने दुकान जा रहा था। दोपहर करीब 03.25 बजे एक्सिस बैंक बीटीआई रोड महासमुंद के सामने वह अपने स्कूटी को खड़ी कर बैंक अंदर गया था, करीब 03.35 बजे वापस आकर पासबुक रखने के लिए स्कूटी की डिक्की को खोला तो देखा कि डिक्की में रखा न बैग नहीं था।
मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है। babapost.in पर छत्तीसगढ़ से संबंधित की खबरें पढ़ें।
इसे भी पढ़ें – हथियार लेकर लोगों को डरा रहे व्यक्ति पर कार्रवाई

