महासमुंद. कंप्यूटर में गहनों को स्कैन करने के नाम पर ग्राम चंदरपुर की महिलाओं से दो अज्ञात महिलाओं ने करीब तीन लाख रुपए के जेवर लेकर चलीं गई। मामला कोमाखान थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट पर आरोपी महिलाओं के विरूद्ध जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
कोमाखान पुलिस ने बताया कि ग्राम चंदरपुर की लीना साहू पति परमेश्वर साहू (24 साल) ने आवेदन दिया है दिनांक 14.10.2026 को एक अज्ञात महिला उसके घर सुबह लगभग 9.30 बजे आई। उस समय घर पर वह (प्रार्थिया), उसकी मेरी सास सुकवारो बाई व देवरानी पूनम साहू थी। उक्त अज्ञात महिला ने बताया कि वह टिन के पुराने व टूटे फूटे पुराने बर्तन लेती है और नये बर्तन बनाकर देती है और मैकिंग चार्ज के रूप में 50 रू लेती है। जिसके चलते उन्होंने एक पुराना कुकर, टिन के तीन बॉटल, दिये।
इसके बाद 15.10.2026 को उक्त अज्ञात महिला अपनी सहेली के साथ आई और एक नया टिन का कढ़ाई दे हुए बोली कि आप लोगों के पास चांदी के जेवरात हो तो दीजिए, जिसके डिजाइन को कंप्ययूटर में स्कैन कर बाहर भेजते हैं, उसके एवज में पैसा भी मिलता है, जिस पर उसने और देवरानी ने 02 जोड़ी चांदी की बिछिया वजन 20 ग्राम दिया। अगले दिन 16.10.2026 को उक्त चांदी की बिछिया को दोनों अज्ञात महिलाओं ने वापस कर दिया और कहा कि आप लोगो के पास चांदी के जेवरात का अच्छा डिजाइन हो तो दो उसेक कंप्यूटर में स्केन कर वापस करेंगे। जिस पर उन्होंने एक जोड़ी चांदी का पायल वजन करीबन 12 तोला को निकालकर उक्त दोनों महिलाओ को दे दिया। दिनांक 17.10.2026 को करीबन 11.30 बजे उक्त दोनों अज्ञात महिलाएं घर आईं और दिये हुए चांदी के पायल को वापस कर उसके साथ गिफ्ट के रूप में एक टिफिन, एक कुकर एवं 500 रुपए नगद दिए। साथ ही कहा कि अच्छा डिजाइन का सोने चांदी का जेवरात हो तो दो कंप्यूटर में स्कैन कर वापस कर देंगे, जिसके एवज में आप लोगो को 40– 40 हजार रुपए मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें – च्वाइस सेंटर संचालकों के बैंक खातों में जमा कराई साइबर फ्रॉड की राशि, बैंक अकाउंट होल्ड, आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज
तब प्रार्थिया ने अपना पुरानी इस्तेमाली 10 नग सोने के लॉकेट वजन लगभग 10 ग्राम कीमत 60000 रुपए , एक जोड़ी चांदी का बड़ा पायल वजन लगभग 120 ग्राम कीमत 15000 रुपए, एक जोड़ी सोने की बाली वजन 05 ग्राम कीमत 30,000 रुपए व सास सुकवारो बाई ने 7 नग सोने का तुलसी पत्ता जैसे बना लॉकेट वजन लगभग 10 ग्राम कीमत 60000 रुपए, सोने का एक जोडी टॉप्स वजन लगभग 5 ग्राम कीमत 30,000 रुपए व एक जोड़ी चांदी की ऐंठी 250 ग्राम कीमत 25,000 रुपए एवं देवरानी पूनम साहू ने अपने सोने के एक जोड़ी झुमका वजन 3.5 ग्राम कीमत 21000 रुपए, सोने का 08 नग लॉकेट वजन लगभग 08 ग्राम कीमत 48000 रुपए व चांदी का हाफ करधन वजन लगभग 50 ग्राम कीमत 10,000 रुपए कुल कीमत 2,99,000 रुपए को दे दिए। जिसे उक्त दोनों अज्ञात महिलाएं लेकर चली गई। एक-दो दिन तक इंतजार करने पर जब वे वापस नहीं आईं तो उन्होंने थाने में इसकी रिपोर्ट लिखाई। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी महिलाओं के विरूद्ध धारा 318(3), 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर पढ़ें ज्योतिष से संबंधित लेख।

