दुकान से दस हजार रुपए की चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम बल्दीडीह के एक किराना दुकान से दस हजार रुपए की चोरी के मामले में संदेही आरोपी के विरूद्ध सांकरा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस को बल्दीडीह के राजू डडसेना ने बताया कि हाइवे रोड किनारे उसकी किराना दुकान है।

20 अक्टूबर को जब उसने अपने किराना दुकान को खोला तो देखा कि दराज में रखे 500 रुपए के 02 नग नोट, 200 रुपए के 20 नग नोट एवं 100 रुपए 25 नग नोट और 50 रुपए के 50 नग नोट कुल 10000 रुपए नहीं थे। जब उसने  CCTV को चेक किया तो उसी रात को गांव का अनिल यादव पिता बरत यादव शटर के ऊपर से चढते हुए दिखाई दिया।

इसे भी पढ़ें – दुर्गा चंदा लेने गई महिला के घर से नगदी रकम सहित 88 हजार की चोरी

प्रार्थी ने अनिल यादव पर 10 हजार रुपए की चोरी का संदेह व्यक्त करते हुए रिपोर्ट लिखाई है। रिपोर्ट पर सांकरा थाने में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर विजिट करें।

More articles

Read Now