पीडब्लूडी के चौकीदार के घर से 90 हजार की चोरी

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. पीडब्लूडी महासमुंद के चौकीदार के खैरा स्थित घर से जेवरों व मोबाइल की चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस को गोपाल तंबोली ने बताया कि वह पीडब्लूडी महासमुंद में चौकीदार है और 21 अक्टूबर की शाम 5.30 बजे वार्ड नं. 10 खैरा स्थित अपने  घर में ताला बंद करके ड्यूटी करने ऑफिस महासमुंद आया। रात लगभग 9 बजे खाना खाने के लिए घर गया तो देखा कि मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी। वहीं बेडरूम के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था।

बिस्तर उठाकर देखने पर उसके नीचे रखा पुरानी इस्तेमाली एक नग सोने की चेन कीमत 65000 रुपए, एक नग सोने का लॉकेट कीमत 3000 रुपे , एक नग सोने की अंगूठी कीमत 22000 रुपए व एक नग पुराना की पैड मोबाईल कीमत 500 रुपए कुल 90,500 रुपए की चोरी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर ली। मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें – महासमुंद में ‘खेत बचाओ अभियान’ की पहल तेज, 5 जगहों पर किसानों को बताया मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने का तरीका

More articles

Read Now