महासमुंद. कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम तुबकबोरा की मृतका नंदनी दीवान के पिता चितरंजन दीवान एवं आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर ग्राम खल्लारी के मृतक नवीन सोनवानी के पिता पुरुषोत्तम लाल सोनवानी के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: गोवर्धन पूजा पर ऐच्छिक नहीं, अब रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जानें तारीख

