महासमुंद. ठंडी बीयर नहीं मिलने पर शराब दुकान सेल्समैन के साथ मारपीट किए जाने के मामले में आरोपियों के विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज किया गया है।
बसना पुलिस ने बताया कि 25 अक्टूबर की दोपहर करीब 2.30 बजे चनाट के कंपोजिट शराब दुकान के सेल्समैन कमलेश धृतलहरे पिता जीवन दास धृतलहरे (23 वर्ष) ग्राम बसना से ग्राम बिलखंड के विद्या सागर, विजय भोई, सुरेंद्र चौहान एवं जगदीश चौहान ने बीयर मांगा, जब उसने बीयर दिया तो उक्त लोगों ने गरम बीयर बेच रहे हो कहकर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296,115(2), 351 (2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इसे भी पढ़ें – ईंट भट्ठा जाने की बात को लेकर एक व्यक्ति को जंगल ले जाकर पति-पत्नी ने की मारपीट

