कार से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, दो व्यक्ति गिरफ्तार

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. पदमपुर रोड पर नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग के दौरान बसना पुलिस ने महिंद्रा एक्सयूवी कार से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने महासमुंद जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत थाना बसना पुलिस द्वारा आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही थी।

26 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुर मार्ग की तरफ से एक सफेद रंग की महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार (क्रमांक एमपी 17 सीसी 1110) में दो व्यक्ति अवैध रूप से भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा रखकर बसना होते हुए सतना (मध्य प्रदेश) की ओर बिक्री हेतु जा रहे हैं। सूचना पर थाना बसना एवं एएनटीएफ पुलिस टीम द्वारा थाना बसना के सामने पदमपुर रोड पर नाकाबंदी की गई। जहां संदिग्ध कार को घेराबंदी कर रोका गया। कार में दो व्यक्ति सवार मिले, जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता प्रमोद कुशवाहा पिता सौखीलाल कुशवाहा (40 साल), निवासी ग्राम चंदई, थाना जैतवारा, जिला सतना (मध्य प्रदेश) और कृष्णपाल कुशवाहा पिता जयलाल कुशवाहा (38 साल), निवासी ग्राम चंदई, थाना जैतवारा, जिला सतना (मध्य प्रदेश) होना बताया।

इसे भी पढ़ें – गांजा जब्ती के दो अलग-अलग मामलों में नागपुर एक और ओडिशा से दो आरोपी गिरफ्तार

तलाशी लेने पर कार की डिक्की के अंदर रखी 02 प्लास्टिक की बोरियों  में कुल 41.590 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमत 27,79,500 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध थाना बसना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख)(ii)(सी) के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की गई। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now