महासमुंद. जिले की पुलिस ने गांजा जब्ती के मामले में एक आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस मामले को लेकर थाना कोमाखान के अपराध क्रमांक 110/2026 धारा 20(बी)(II)(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया था। साथ ही पूर्व में गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 14.800 किलो गांजा कीमत 7,40,000 रुपए को जब्त किया गया था।
पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फायनेशियल इन्वेस्टिगेशन पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर एक लाल रंग टीवीएस अपाचे मोसा. क्रमांक ओ.डी. 08 यू 4526 में एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन एवं एक काला रंग सीडी मोसा सीजी 07 ए.बी. 4789 में 02 व्यक्ति पायलेटिंग करते आने की सूचना पर ग्राम नर्रा जांच नाका में नाकाबंदी कर उक्त मोसा. सवार नूरप बेमाल पिता दैतारी बेमाल (35 साल) निवासी करलागांव थाना केगांव जिला कालाहांडी (ओडिशा) एवं 02 विधि से संघर्षरत बालकों को गांजा तस्करी करते पकड़ा गया था। वे इस गांजा को फुलबानी (ओडिशा) के जंगल से लेकर नागपुर (महाराष्ट्र) मे खपाना चाहते थे। आरोपियों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने पर अप.क्र. 110/2026 धारा 20(बी)(II)(सी) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना पर इंड टू इंड कार्रवाई के दौरान आरोपियों के मेमोरंडम कथन के अनुसार एवं मोबाईल लोकेशन से उक्त गांजा को मंगाने वाले आरोपी पीटर क्रुफ पिता डेविड क्रुफ (34 साल) को उसके निवास झाड़ी चौक लालगंज प्रतिभा हाईस्कूल के पास नागपुर (महाराष्ट्र) से पकड़ा गया। जिसे मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
ओडिशा से गिरफ्तार किया गया गांजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। तस्करों को गांजा उपलब्ध कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने ओडिशा से गिरफ्तार किया है। मामले में पकड़े गए आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा अप.क्र. 33/2026 धारा 20(बी) (II) (बी), 29(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। निर्देश पर कार्रवाई तेज करते हुए सिंघोडा थाने में दर्ज अप.क्र. 33/2026 धारा 20(बी)(II)(सी), 29(1) एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवं जब्त मोबाइल से डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मामले में गिरफ्तार आरोपियों को गांजा उपलब्ध कराने वाला (मुख्य सोर्स) तक पहुंच कर आरोपी ध्यानेंद्र बिश्वाल पिता राजेंद्र बिशवाल (36 साल) गंजा थाना राजकनिका जिला केंद्रापडा (ओडिशा) व प्रशांत नाग पिता नीलो नाग (33 साल) जयपुर थाना जयपुर जिला कोरापुट (ओडिशा) से गिरफतार किया गया है।
इसे भी पढ़ें – छात्रा के साथ छेड़छाड़ और शराब सेवन के मामले में गिरफ्तार व्याख्याता निलंबित
मामला इस प्रकार है कि दिनांक 26.03.2026 को मुखबीर से सूचना पर एक टाटा योद्धा पिकअप क्र.ओडी-15 वी 4676 एवं पायलेटिंग वाहन हुंडई औरा कार क्र. यूपी 96 Q 658 में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ की ओर आने की सूचना मिलने पर, एनएच 53 में ग्राम रेहटीखोल मे नाकाबंदी कर उक्त वाहनों को रोका गया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने टाटा पिकअप में तरबुज के नीचे प्लास्टिक बोरियों के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया। जिसे संबलपुर (ओडिशा) से चित्रकूट (उत्तरप्रदेश) ले जाना बताये। मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख)(ii)(ग), 29(1) एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में अपराध दर्ज किया गया। मामले में पुलिस द्वारा इंड टू इंड विवेचना करते हुए प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी एवं जब्त मोबाइल के डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर गांजा उपलब्धकर्ता (मुख्य सोर्स पॉइंट) आरोपी ध्यानेंद्र बिश्वाल पिता राजेंद्र बिशवाल (36 साल) गंजा थाना राजकनिका जिला केंद्रापडा (ओडिशा) व प्रशांत नाग पिता नीलो नाग (33 साल) जयपुर थाना जयपुर जिला कोरापुट (ओडिशा 27 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर जिला महासमुंद लाया गया, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

