महासमुंद. शहर के हाईस्कूल मैदान में दीपावली के अवसर पर प्रस्तावित अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए मंगलवार को स्थानीय पालिका परिसर में आबंटन की प्रक्रिया हुई। 55 दुकानों के लिए अध्यक्ष निखिलकांत साहू की उपस्थिति में आवंटन की प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम के माध्यम से संपन्न हुई।
दीपावली पर्व को देखते हुए अस्थायी पटाखा बाजार के लिए आमंत्रित आवेदनों में लॉटरी पद्धति से दुकानों का आबंटन किया गया। पालिका सभाकक्ष में खुले तौर पर संपन्न प्रक्रिया के दौरान पालिकाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि त्योहारों पर सभी को रोजगार का अवसर मिले और बाजार व्यवस्थित रहे इसके लिए पारदर्शी व्यवस्था अपनाई गई है। सभी दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का पालन करना होगा।
इसे भी पढ़ें – नगर पालिका महासमुंद का वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा, राजस्व प्रभारी दिलीप चंद्राकर, राजस्व लिपिक गुमान ध्रुव, नौशाद बक्श सहित नपा के अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक, पटाखा दुकान संचालक उपस्थित थे। नगर पालिका ने सभी आबंटित दुकानदारों को शुभकामनाएं दीं और सुरक्षा मानकों के साथ व्यवसाय करने की अपील की। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

