दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी, तेंदूकोना थाने में अपराध दर्ज

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम कौंसरा में दो ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी के मामले में तेंदूकोना थाने में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को कौंसरा के मोतीराम साहू ने बताया कि उसने खेती किसानी काम के लिए महिंद्रा ट्रैक्टर क्र सीजी 06 ई 3516 और उसके भतीजे नारायण साहू ने सोनालिका ट्रैक्टर क्र. सीजी 06 एचए 9307 खरीदा है।

इसे भी पढ़ें – आधी रात महिलाओं के साथ मारपीट, जेसीबी से बाइक को कुचला

खेती काम के बाद भतीजे नारायण साहू के पोल्ट्री फार्म में दोनों ट्रैक्टर को खड़ा करते है। प्रार्थी न बताया कि 22 अक्टूबर की सुबह 6 बजे पोल्ट्री फार्म जाकर देखा तो दोनो ट्रैक्टरों में लगे हुआ बैटरी कुल कीमत 16 हजार रुपए को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के  तहत अपराध दर्ज किया गया है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now