बटन चाकू से हमला कर युवक से लूट, दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. फ्लेक्सी लगाने महासमुंद आए एक युवक के ऊपर बटन चाकू से हमलाकर रकम और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपियों के विरूद्ध सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज किया गया है।

रायगढ़ जिले के ग्राम भोजपुर का अरूणदास महंत अपने साथी कमलेश यादव के साथ फ्लेक्सी लगाने के लिए 26 अक्टूबर को महासमुंद आया था। 29 अक्टूबर की रात सितली नाला महासमुंद के पास किराना दुकान में राशन सामान लेने के लिए गया था और सामान लेकर लगभग रात्रि 08.30 बजे वह अपने साथी के साथ रोड किनारे पैदल आ रहे थे, उसी समय दो लड़के उनके  पीछे आये और रुपए की मांग करने लगे।

इसे भी पढ़ें – आरक्षक पर चाकू से हमलाकर भाग निकला वारंटी

जब पैसा नहीं है कहा तो, उन दोनों में से एक ने अपना नाम सदानंद गांडा महासमुंद बताते हुए अपनी जेब में रखे एक बटनदार चाकू को प्रार्थी के बाएं जांघ में चाकू मारकर चोट पहुंचाया, और उसका साथी मारपीट करने लगा। इसके बाद दोनों ने जेब से नगद राशि 60 रुपये और मोबाइल को लूटकर भाग निकले। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 309(4), 309(6), 311 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया है।  खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now