पिकअप से 44 लाख का गांजा बरामद, तस्करी कर रहे महाराष्ट्र के 06 लोग गिरफ्तार

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. गांजा की तस्करी कर रहे महाराष्ट्र 06 लोगों एनटीएफ और पटेवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पिकअप वाहन से 44 लाख रुपए का 88 किलो गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात्रि 10.30 बजे सूचना मिली कि एमएच पासिंग वाली एक सफेद रंग की पिकअप वाहन जिसमें तीन व्यक्ति बैठे हैं, ओडिशा से अवैध रूप से मादक पदार्थ भरकर सरायपाली, बसना होते हुए रायपुर की ओर आ जा रहे हैं। इस सूचना के  बाद पुलिस ने एनएच-53 रोड थाना पटेवा के सामने नाकाबंदी किया। कुछ घंटे इंतजार करने के बाद एक एमएच पासिंग स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमएच-46 एक्स-5682 आई, जिसे रोका गया। वाहन में बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम शंकर तुकाराम डिगे पिता तुकाराम डिगे (40 वर्ष) निवासी चितोड़ा पोस्ट पिरपीलागांव थाना बदनापुर (महाराष्ट्र), विशाल संतोष खांडे पिता संतोष खांडे (24 वर्ष) निवासी कंदरी थाना मदनापुर जिला जालना (महाराष्ट्र), दीपक खर्से पिता दगडू खर्से (25 वर्ष) निवासी मदिना चौक नाईकवाडी मोहल्ला थाना अंबड जिला जालना (महाराष्ट्र) होना बताया।

इसे भी पढ़ें – गांजा की तस्करी कर रहे राजस्थान के 4 लोग गिरफ्तार

पूछताछ के दौरान मुखबिर के बताये एमएच पासिंग की सफेद रंग की पिकअप वाहन कमांक एमएच-21 बीएच-9873 आयी। जिसे रोककर उक्त वाहनों में बैठे व्यक्तियों से नाम पता पूछा गया, जिस पर उन्होंने अपने नाम सिद्वार्थ दाभडे पिता उत्तम दाभडे (37 वर्ष) निवासी कंडारी कदरी खुर्द थाना बदनापुर जिला जालना (महाराष्ट्र), सचिन मदन सोनवानी पिता मदन सोनवानी (34 वर्ष) निवासी चितौडा थाना चंदन जीरा जिला जालना (महाराष्ट्र) और बद्रीनाथ प्रहलाद राव खुरमुटे पिता प्रहलाद राव खुरमुटे (42 वर्ष) निवासी कंडारी शतालिल बस्ती थाना बदनापुर जिला जालना महाराष्ट्र होना बताया। इसके बाद पुलिस ने संदेहियों के संयुक्त कब्जे से एक स्विफ्ट डिजायर कार की तलाशी ली, लेकिन उसमें कोई सामग्री नहीं मिली। वहीं एमएच पासिंग वाली सफेद रंग की पिकअप वाहन से कुल 88 किलोग्राम नमीयुक्त मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत 4400000 रुपए को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा दो वाहन बरामद किए गए। आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 (ख) 29(1) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।  खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now