शासकीय स्कूल शेर में यातायात जागरूकता सप्ताह, विद्यार्थियों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेर में शुक्रवार 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में यातायात जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों, यातायात संकेतों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की महत्वपूर्ण जानकारी दी।

विद्यालय के प्राचार्य एस.बी. लाल के मार्गदर्शन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी रिचा पटेल के निर्देशन एवं संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में सहायक उप निरीक्षक निषाद ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रैफिक सिग्नल, सड़क संकेतक बोर्ड, यातायात नियमों, सरकारी सड़क सुरक्षा योजनाओं और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। वहीं, उनके सहयोगी एच. चंद्राकर ने विभिन्न ट्रैफिक साइन का डेमो प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को यातायात संकेतों की व्यावहारिक जानकारी दी। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को सड़क पर लगे संकेतों को पहचानने और उनके अनुसार सुरक्षित व्यवहार करने के लिए प्रेरित किया गया।

पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता और प्रश्नोत्तरी जैसी रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी समझ और जागरूकता का परिचय दिया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक दीपक शर्मा ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को सहायक उप निरीक्षक निषाद द्वारा पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं, विजेताओं के लिए पुरस्कारों की व्यवस्था परीक्षा विभाग के रोहित मिश्रा द्वारा की गई।

इसे भी पढ़ें – गढ़सिवनी स्कूल में डीपीओ टिक्वेंद्र जाटवर की मोटिवेशनल क्लास, 8 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

NSS स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक कार्यक्रम अधिकारी भुवन साहू का विशेष सहयोग रहा। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पूरे आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए यातायात जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में डाली, रेणुका, प्रणिता, खुशी, हेमा, ऐश्वर्या, शैल कुमारी, मयंक, चित्रांश और राकेश सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इसके साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें हितेंद्र शर्मा, टोहन देवांगन, विवेक पुरी गोस्वामी, विश्वकर्मा, कोमल साहू, सुषमा साहू, आशा सिन्हा, रेणुका शर्मा, दिव्या ताम्रकार, मधुमती डहरिया, संगीता टांडेकर, हेमकुमारी, डोमेश्वरी साहू, पदमा दीवान, मितेश श्याम, गायत्री सेन, अनीता दीवान और दीपांशु सहित अन्य सहयोगियों की सहभागिता रही।

विद्यार्थियों को दिया जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना रहा। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को यह समझाने का प्रयास किया कि सुरक्षित यातायात केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है।

विद्यालय में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने समाज में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनीय संदेश दिया।  खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now