बेमचा में जुआ खेल रहे 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. बेमचा में जुआ खेल रहे सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 21,480 रुपए नगद, मोबाइल बरामद कर सिटी कोतवाली थाने में अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 30 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग खल्लारी मंदिर के पास ग्राम बेमचा में जुआ खेल रहे है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जुआ खेल खिलू मंडावी पिता रख्खू मंडावी (36 साल) वार्ड नं0 04 ईदगाह भाठा महासमुंद, लोकेश चंद्राकर पिता डोमार चंद्राकर (42 साल) निवासी वार्ड नं0 2 महामाया पारा बेमचा थाना व जिला महासमुंद, रेखलाल साहू पिता पुनित राम साहू (54 साल), बेमचा थाना व जिला महासमुंद, द्वारिका निषाद पिता पुसउ राम निषाद (45 साल) निवासी बेमचा थाना व जिला महासमुंद, दयालू निषाद पिता रामलाल निषाद (48 साल) निवासी बेमचा थाना व जिला महासमुंद, टोमन विश्वकर्मा पिता उदल विश्वकर्मा (24 साल) सा0 बेमचा थाना व जिला महासमुंद, देवेंद्र कुमार पिता द्वारिका मरार (35 साल) बेमचा थाना व जिला महासमुंद को पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल कुल नगदी रकम 21480 रुपए, 04 मोबाइल कुल कीमत 20,000 रुपए को बरामद धारा 3 (2) छग जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।  खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

इसे भी पढ़े- जंगल में जुआ खेल रहे पांच लोग गिरफ्तार, फरार हो गए आठ लोगों की तलाश जारी

More articles

Read Now