नशीली दवा का अवैध परिवहन, नाबालिग सहित तीन लोगों पर कार्रवाई

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. नशीली दवा सिरप का अवैध परिवहन कर रहे तीन लोगों पर बसना पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों में एक नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 हजार रुपए की नशीली दवा बरामद की है।

पुलिस न बताया कि पलसापाली बेरियर के पास चेंकिंग के दौरान ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध वाहन में तीन व्यक्ति कुछ सामान लाते आते दिखे, जो पुलिस चेकिंग को देखकर हडबडा कर अपने मोटर सायलक को मोड़ कर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें रोककर पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें – महासमुंद के गुडरूपारा, खैरा, तुमगांव क्षेत्र के ग्राम बड़गांव के 3 जुआ फड़ों पर कार्रवाई, 21 आरोपी पकड़े गए

जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम भुवन साहू पिता बृजमोहन साहू (19 साल) रामसागर पारा वार्ड नं 37 राठौर चौक बमलेश्वरी मंदिर थाना आजाद चौक रायपुर जिला रायपुर, लक्ष्मी नारायण सिंह ठाकुर पिता स्व जयसिंग ठाकुर (20 साल) वार्ड नं 27 जोरा पारा सिंधु स्कूल के सामने गली रामसागर पारा थाना मौदहा पारा जिला रायपुर और एक विधि से संघर्षरत बालक था। पूछताछ में संदेहियों ने तलाशी के दौरान बैग 49 अवैध नशीली दवाई सिरप विनकेरेक्स कफ सिरप कीमत 9968 रुपए और बाइक को बरामद किया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।  खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now