शिक्षक के सूने घर से सोने-चांदी के आभूषण सहित 85 हजार रुपए की चोरी

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. बसना थाना अंतर्गत ग्राम परसकोल में एक शिक्षक के सूने घर से सोने-चांदी के आभूषणों सहित नगदी रकम की चोरी के मामले में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि नंद कुमार चौहान पिता प्यारी चौहान (51 साल) ग्राम परसकोल(कर्राभौना) 31 अक्टूबर को ग्राम सलखंड रामायण कार्यक्रम में गया था तथा उसकी पत्नी पुराने घर ग्राम कर्राभौना चली गई थी, इस दौरान परसकोल चौक में स्थित उसके मकान में कोई नहीं था। जब रामायण कार्यक्रम से 01 नवंबर की सुबह 4.30 बजे घर वापस आकर देखा तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और संदूक के अंदर डिब्बे में रखे सोने की पत्ती, लॉकेट लगा माला वजन करीब 10 ग्राम कीमत करीब 45000 रुपए और नगदी रकम 40000 हजार कुल 85,000 रुपए की चोरी किसी अज्ञात व्यक्ति ने कर ली। मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध बसना थाने में धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now