गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे महिला-पुरुष गिरफ्तार

Join WhatsApp Group

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे महिला-पुरुष को कोमाखान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 42.710 किलो मादक पदार्थ गांजा (कीमत 21,35,500 रुपये) को जब्त किया गया है।

पुलिस ने बताया कि एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्रवाई करने निर्देश पर जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्रवाई की जा रही है, इसी दरमियान थाना कोमाखान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की एनएच 353 काली मंदिर ग्राम टेमरी में 01 पुरूष एवं 01 महिला 04 बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – हार्डवेयर दुकान से 22 हजार रुपए को चोरी

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदेहियों से पूछताछ की, जिस पर उन्होंने अपने नाम धर्मेश कुमार वसावा पिता महेंद्र भाई उम्र 25 साल निवासी बी-10 शिवनगर फ्लेट रविनगर स्कूल के पास वेजलपुर थाना वेजलपुर जिला अहमदाबाद गुजरात, मिली करूण पिता मोहन करूण (37 साल) निवासी वार्ड 01 बागड़ थाना केसिंगा जिला कालाहांडी ओडिशा हाल पता बी-10 शिवनगर फ्लेट रविनगर स्कूल के पास वेजलपुर थाना वेजलपुर जिला अहमदाबाद गुजरात होना बताया। आरोपियों ने उक्त गांजा को बालीगुड़ा, मुनीगुड़ा ओडिशा से अहमदाबाद (गुजरात) लेकर जाना बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 42.710 किलो मादक पदार्थ गांजा (कीमत 21,35,500 रुपये) को जब्त किया।। आरोपियों के विरूद्ध धारा 20(बी)(II)(सी) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत जुर्म पंजीबद्ध किया गया। खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें babapost.in पर।

More articles

Read Now