महासमुंद. ग्राम बिहाझर में गोवर्धन पूजा के दौरान हुए विवाद के चलते दो पक्षों की बीच हुई मारपीट के मामले में अलग-अलग रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध बागबाहरा थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस को बिहाझर के बलराम साहू ने बताया कि 10 नवंबर की शाम 07 बजे गांव मे गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम चल रहा था, उसी समय भीड़ में बृजलाल साहू, डिगेश्वर साहू की उसके पिता हेम लाल साहू के साथ धक्का मुक्की हो गई। इसी बात को लेकर बृजलाल साहू, डिगेश्वर साहू अपने घर से डंडा लेकर आए और गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे, तब वहां पर उपस्थित गांव के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद 11 नवंबर की सुबह 07.30 बजे बृजलाल साहू, डिगेश्वर साहू, गिरजा शंकर साहू उसके घर के सामने आये और पुरानी बात को लेकर मुझे एवं पिता हेम लाल साहू के साथ गाली गलौज कर डंडे एवं लोहे की राड से मारपीट करने लगे। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
इसे भी पढ़ें- पिथौरा में किसान और छुईपाली में स्वास्थ्य कर्मचारी के घर चोरी
वहीं दूसरे पक्ष के बृजलाल साहू ग्राम बिहाझर ने बताया कि 10 नवंबर की शाम को गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम देखने के लिए गौठान गया था, तभी वहां पर उपस्थित पड़ोसी हेमलाल साहू ने जमीन को लेकर कोर्ट में चल रहे विवाद को लेकर मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद प्रार्थी का बेटा डिगेश गौठान में आया। तब तक हेमलाल साहू वहां से भाग गया था। 11 नवंबर को जब वह घर मे था, तभी पत्नी ने आकर बताया कि हेमलाल साहू रास्ते मे चलते हुए हंसकर बोल रहा है कि कल मैं तेरे पति को मारा हूं, तुम लोग मेरा क्या कर लिए कहने लगा। इसके बाद जब वह अपने बेटे डिगेश के साथ रंगमंच के पास और कहा कि मेरी पत्नी को देखकर हंसकर क्या बोल रहे थे, इस पर हेमलाल विवाद करने लगा। इसके बाद वह अपने बडे भाई बाबूलाल के घर चला गया, उसकी पत्नी का फोन आया कि बलराम साहू और उसकी मां अनसुइया साहू घर के पास आकर डंडा से मारपीट किये हैं, तब प्रार्थी अपने बेटे एवं भतीजे गिरजाशंकर के साथ घर के पास करीबन सुबह 07.30 बजे आया, तो आरोपी बलराम साहू, चोवालाल साहू, हेमलाल साहू एवं अनुसया साहू गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

