वकील की गाड़ी में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी

Must read

Babapost
Babaposthttps://www.babapost.in
हम पाठकों को देश में हो रही घटनाओं से अवगत कराते हैं। इस वेब पोर्टल में आपको दैनिक समाचार, ऑटो जगत के समाचार, मनोरंजन संबंधी खबर, राशिफल, धर्म-कर्म से जुड़ी पुख्ता सूचना उपलब्ध कराई जाती है। babapost.in खबरों में स्वच्छता के नियमों का पालन करता है। इस वेब पोर्टल पर भ्रामक, अपुष्ट, सनसनी फैलाने वाली खबरों के प्रकाशन नहीं किया जाता है।

महासमुंद. ग्राम झालखम्हरिया में वकील की गाड़ी में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपियों के विरूद्ध सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

झाल खम्हरिया निवासी और जिला न्यायायलय में वकालत करने वाले ऋषभ भार्गव 10 नवंबर को परिवार सहित गोवर्धन पूजा के अवसर पर त्यौहार मनाने परिवार सहित गांव गये थे। शाम को लगभग 07 बजे भरत साहू पिता लेखराम साहू से उसने पूछा कि पंचायत चुनाव में हुए आपकी गाड़ी के डीजल खर्च को चुकाने की बात कही। जिस पर भरत साहू शराब के नशे में गाली गलौज करते हुए भाग गया।

Join WhatsApp Group

इसे भी पढ़ें – बिहाझर में दो पक्षों के बीच मारपीट, आरोपियों के विरूद्ध बागबाहरा थाने में मामला दर्ज

करीब आधे घंटे के बाद अपने छोटे भाई वेदप्रकाश साहू एवं अभिराम विश्वकर्मा तथा कृष्ण ध्रुव के साथ आर्टिगा वाहन क्र सीजी 04 क्यूटी 0914 में आकर उसकी गाड़ी सीजी 06 जीजेड 4830 के सामने रोक दिया और उतरकर उसकी कार का गेट खोलने का प्रयास करते रहे, जिस पर वह अपनी गाड़ी को रिवर्स करते हुए रमेश साहू के किराना दुकान से अपने घर तक लेकर गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा उसकी गाड़ी के कांच एवं बोनट को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 296, 3(5), 324(4), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। babapost.in पर खबरें पढ़ने के लिए विजिट करें।

More articles

Read Now